Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राजनगर मुख्य बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर ब्लॉक मैदान से तिरंगा यात्रा निकाला और पूरे राजनगर मुख्य बाजार का पदयात्रा करते हुए लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा फहराने की अपील की. इस दौरान भाजपा नेता गणेश महाली ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर देश भर के लोग तिरंगा यात्रा निकालकर उत्सव मना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला : धूमधाम से मनाया गया घाटशिला कॉलेज का 61 वां स्थापना दिवस
तिरंगा यात्रा में ये हुए शामिल
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व राजनगर पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो ने किया. कार्यक्रम में भाजपा के सरायकेला विधानसभा प्रभारी जेबी तुबिद, विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, सरायकेला नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी उपस्थित रहे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पश्चिमी नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी, महामंत्री आनंद साहू, दिलीप महतो, कुर्सी पंचायत मुखिया नरेश देवगम, रवि महतो, कुमुदनी लोहार, ललिता किस्कू, भादव टुडू, कृपा महतो आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.