Ranchi : राज्य सरकार ने सात डीएसपी रैंक के अधिकारियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया है. टंडवा डीएसपी के पद पर पदस्थापित विकास पांडेय को हटाकर उनकी जगह शंभू कुमार सिंह को टंडवा का नया डीएसपी बनाया गया. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें- यूपीएससी 2020 का अंतिम परिणाम जारी, बिहार में पले बढ़े शुभम कुमार बने टॉपर
जानिए कौन कहां गए
1. डीएसपी झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित प्रदीप राव को डीएसपी बरहरवा बनाया गया.
2. डीएसपी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित शंभू कुमार सिंह को टंडवा डीएसपी बनाया गया.
3. डीएसपी झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को बड़कागांव डीएसपी बनाया गया.
4. डीएसपी एसीबी रांची के पद पर पदस्थापित धीरेंद्र नारायण बंका को सारठ डीएसपी बनाया गया.
5. डीएसपी टंडवा चतरा के पद पर पदस्थापित विकास पांडे को जैप 1 रांची का डीएसपी बनाया गया.
6. डीएसपी सारठ के पद पर पदस्थापित आमोद नारायण सिंह को बीएसपीसीबी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
7. डीएसपी बड़कागांव हजारीबाग के पद पर पदस्थापित मोहम्मद निहालउद्दीन को डीएसपी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.