Jamshedpur : अलग झारखंड आंदोलन के नेता निर्मल महतो का शहीद दिवस रविवार को मनाया जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ईचागढ़ विधायक सविता महतो की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सर्वप्रथम सुबह 11 बजे झारखंड आंदोलनकारी शैलेंद्र महतो ने निर्मल महतो की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद विधायक सविता महतो और आस्तिक महतो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें : डेढ़ घंटे में कबाड़ बन गया चोरी गया ऑटो, पुलिस बोली-चक्का लगवाकर थाने ले आना
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहें के नारे लगाए. इनके अलावा कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद चमरिया गेस्टहाउस में भी निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
Subscribe
Login
0 Comments