देवघर: जमीन का पैसा लेनदेन के विवाद में शालिग्राम यादव नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के खोरादाह का है। हमलावर 3 से 4 की संख्या में थे। बताया जा रहा है कि हमलावर और घायल में ज़मीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पैसे के लेनदेन में विवाद इतना बढ़ गया कि शालिग्राम को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल शालिग्राम को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें : एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर को दिनदहाड़े मारी गोली https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=179418&action=edit
Subscribe
Login
0 Comments