Simdega : रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झांसी राज्य की रानी और अट्ठारह सौ सत्तावन क्रांति की वीरांगना थीं. उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुई. हमारे लिए रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह, राकेश रविकांत, श्रीलाल साहू, गजानंद बेसरा, करण सिंह, अशोक रजक, तपेश्वर बड़ाईक, कामेश्वर प्रधान, आलोक श्रीवास्तव, दीपक शाह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, मान का समय केजरीवाल के दौरों में बीत जाता है : शाह