Ranchi: अगले कुछ दिनों में झारखंड में मॉनसून प्रवेश हो जाएगा. इसके संकेत मिलने लगे हैं. रविवार को राज्य के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. वहीं गोड्डा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम के जानकारों का भी कहना है कि अगले दो तीन दिनों में मॉनसून झारखंड में प्रवेश कर जाएगा. रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई.
इन जिलों का तापमान गया 40 के पार
बोकरो- 41.9 डिग्री सेल्सियस
चतरा- 41.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर- 44.7 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा- 42.2 डिग्री सेल्सियस
गिरीडीह- 43.1 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा- 46.5 डिग्री सेल्सियस
गुमला- 42.8 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग- 40.6 डिग्री सेल्सियस
खूंटी- 40.6 डिग्री सेल्सियस
लातेहार- 41.3 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा- 40.7 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़- 41.6 डिग्री सेल्सियस
पलामू- 44.4 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़- 43.4 डिग्री सेल्सियस
रांची- 41.5 डिग्री सेल्सियस
साहिबगंज- 41.9 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा- 42 डिग्री सेल्सियस
वेस्ट सिंहभूम- 41.5 डिग्री सेल्सियस
बीते 24 घंटे का रिकॉर्ड
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में कहीं-कहीं भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रही. जबकी एक-दो स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) और बहुत गर्म रात (वेरी वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखी गई. सबसे अधिक वर्षा 5.5 mm खलारी (रांची) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो (थर्मल) में दर्ज किया गया.
इसे पढ़ें- चतरा : महिला के खाते से उड़ाए 9500 रुपए, पुलिस से लगाई गुहार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
19 जून
1. राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
2. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है; इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
20 जून
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
21 जून
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
22 जून
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
23 जून
राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
इसे भी पढ़ें- 21 जून तक स्कूलों में बढ़ी गर्मी छुट्टी, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आदेश का किया स्वागत