Jamshedpur : भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने जमशेदपुर के छह प्रमुख लोगों को संगठन का झारखंड प्रदेश का संरक्षक मनोनीत किया है. इनमें भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, नमन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव प्रसाद शर्मा, व्यवसाई हितेश रणपाड़ा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव विजय आनंद मुनका, दीपक भलोटिया और सीए विवेक चौधरी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : कोल्हान विश्वविद्यालय में 12 शिक्षकों का तबादला, तीन नये एचओडी नियुक्त
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंघल ने आशा व्यक्त की है कि सभी संरक्षक व्यापारी हित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान रहेंगे. भारतीय व्यापार मंडल के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री मनोज शर्मा ने इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे झारखंड प्रदेश का संगठन में काफी मजबूती आएगी. इसके साथ ही व्यापारियों का हित में काम आगे बढ़ेगा.