Saraikela : सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में सरायकेला पश्चिम भाग के भाजपा जनजाति मोर्चा की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो ने की. बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महली ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन है को चरितार्थ किया है. कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा की है.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब- किस नियमावली के तहत विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का सिंबल किया गया रद्द?
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया. उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए राज्य सरकार की कमियों व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने की अपील की. मौके पर प्रखंड प्रभारी सह जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास, एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोय, एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंगला नायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुपद महतो, उप प्रमुख माइकल महतो, वरिष्ठ नेता राजाराम महतो सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.