Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीलर व एमओ के खिलाफ ग्रामीणों का भड़का आक्रोश, घेरा प्रखंड मुख्यालय समेत हजारीबाग की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
  • कार्डधारियों ने बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
  • तीन घंटे तक एमओ को बैठाकर रखा, श्वेत पत्र लिखे जाने के बाद छोड़ा
  • जांच नहीं होने पर 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बरकनगांगो पंचायत अंतर्गत जतघघरा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया. इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. ग्रामीणों ने बताया कि जतघघरा के सभी राशन कार्डधारी को पिछले चार माह से डीलर सहदेव गोप ने राशन नहीं दिया है. कार्डधारियों ने पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में मुख्यालय का घेराव कर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, डीएसओ समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं जानकी प्रसाद यादव ने कार्डधारियों के साथ मिलकर प्रखंड मुख्यालय का गेट घंटों जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने एमओ होश में आओ, डीलर की मनमानी नहीं चलेगी, हमारी मांगें पूरी करो का नारा लगाते रहे. वहीं एमओ मिंटू रजक को घंटों गेट के समीप अपने साथ बैठा कर रखा. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा में लूट-खसोट मची हुई है. अधिकारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई. युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि पूरे विधानसभा में डीलरों की मनमानी जारी है. लगभग तीन घंटे के घेराव के बाद एमओ ने कार्डधारी को श्वेत पत्र में लिखित आश्वासन दिया. इसमें उन्होंने लिखा है कि 15 सितंबर को डीएसओ मामले की स्थलीय जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे. वहीं लोगों ने कहा कि निर्धारित तिथि को जांच नहीं हुई, तो 16 सितंबर से प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-a-fine-of-rs-25-thousand-on-public-interest-petitioner-arun-dubey/">झारखंड

हाईकोर्ट ने जनहित याचिकाकर्ता अरुण दुबे पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

अदालती कार्यों में लगाए जाने वाले टिकट की आपूर्ति नहीं होने से न्यायिक कार्य ठप

  • जेल में बंद बंदियों सहित आम जनता परेशान अधिवक्ता संघ कई बार कर चुका है जिला प्रशासन से टिकट आपूर्ति करने की मांग : अध्यक्ष
  • जल्द कराए जिला प्रशासन टिकट उपलब्ध, नहीं तो अधिवक्ता संघ करेगा हड़ताल : सचिव
Hazaribagh : अदालती कार्यों में लगाए जाने वाले टिकट का घोर अभाव का दंश इस समय हजारीबाग की जनता झेल रही है. बाजार से 1, 2, 5 और ₹20 का टिकट बिल्कुल समाप्त हो गया है. ट्रेजरी से स्टांप नहीं मिल रहा है. इसलिए किसी भी स्टांप वेंडर के पास एक भी टिकट नहीं है. परिणाम स्वरूप न्यायिक कार्य ठप हो गए हैं. जेल में बंद बंदियों की जमानत याचिका मंजूर भी हो गई हो, तो टिकट के अभाव में जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. इसके अलावा आम जनता टिकट की आपूर्ति नहीं होने के कारण सही ढंग से अपने पक्ष को अदालत में नहीं रख पा रहे हैं. टिकट अनापूर्ति से अधिवक्ताओं को भी हर रोज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसी भी अदालती कागज का अभिप्रमाणित कॉपी निकालने में दिक्कत आ रही है. टिकट की समस्याओं को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि टिकट की अनापूर्ति को लेकर समय-समय पर अधिवक्ता संघ डीसी से मिलकर टिकट की आपूर्ति की मांग की है. उन्होंने कहा कि टिकट की अनापूर्ति से न केवल राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं जमानत मिलने के बाद भी जेल में बंद बंदियों के साथ मानवाधिकार का हनन हो रहा है. उन्होंने राज्य सरकार से टिकट आपूर्ति जल्द करने की मांग की है. अधिवक्ता संघ के सचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से बार-बार टिकट आपूर्ति को लेकर मांग की गई है. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि जल्द जिला प्रशासन टिकट उपलब्ध नहीं करता है, तो अधिवक्ता संघ विवश होकर कलमबद्ध हड़ताल करेगा. अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य सह मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि हड़ताल को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है. जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-boat-full-of-school-children-drowns-in-bagmati-river-15-rescued-others-missing-relief-work-underway/">मुजफ्फरपुर

: स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूबी, 20 का रेस्क्यू, अन्य लापता, राहत-बचाव कार्य जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही