Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूबी, 20 का रेस्क्यू, अन्य लापता, राहत-बचाव कार्य जारी

 
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हो गया है. बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव डूब गयी है. 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं 15 से अधिक बच्चे अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गयी. खबर फैलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने गायघाट और बेनीबाद ओपी पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य में जुटी है. एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. (पढ़ें, लैंड">https://lagatar.in/land-scam-prem-prakashs-bail-hearing-completed-decision-to-come-on-wednesday/">लैंड

स्कैम: प्रेम प्रकाश की जमानत पर सुनवाई पूरी, बुधवार को आएगा फैसला)

नदी की धार तेज होने से नाव अनियंत्रित होकर डूबी

गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के पास स्थित बागमती नदी में यह नाव हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, करीब 10 बजे एक नाव स्कूली बच्चों व अन्य लोगों को लेकर आ रही थी. नदी की धार अचानक तेज हो गयी और नाव अनियंत्रित होकर डूबने लगी. देखते ही देखते नाव में पानी भर गया और वह पलट गयी. नाव में सवार बच्चे और अन्य लोग भी डूब गये. स्थानीय लोगों की मदद से कई बच्चों को बचाया गया. हालांकि कई अब भी लापता हैं. इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/hec-company-did-not-get-work-order-worth-rs-102-crore/">BIG

NEWS : एचईसी कंपनी को नहीं मिला 102 करोड़ का वर्क ऑर्डर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही