Ranchi: डीसी छवि रंजन ने गुरुवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा की. उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल रांची में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. इसके बाद मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया गया कि रांची पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल में 26 हजार 758 घरों में जलापूर्ति का कार्य प्रगति पर है.
2024 तक सभी घरों में जलापूर्ति पूर्ण कर लेने का लक्ष्य
इस वित्तीय वर्ष में 11 हजार 973 घरों में जलापूर्ति कार्य पूर्ण कर लिया गया है. दोनों प्रमंडलों में 32 वृहद जलापूर्ति योजना सतही स्त्रोत से डीपीआर का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष से 2024 तक जलापूर्ति का पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना : 54404 विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप पर लगी मुहर
Subscribe
Login
0 Comments