Ranchi : झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज सुहाना रहेगा. राजधानी समेत अधिकतर जिलों का तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मंगलवार को दिन के पहले पहर में गर्मी का एहसास हो सकता है. लेकिन मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उसके बाद मौसम फिर करवट लेगा और बादल छाएंगे. तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है. पलामू और कोडरमा में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और यह 25 से 26 डिग्री तक होगा.
विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- रांची 35.0 22.0
- बोकारो 35.0 22.0
- पलामू 36.0 26.0
- दुमका 35.0 23.0
- जमशेदपुर 36.0 24.0
- देवघर 35.0 22.0
- गिरिडीह 35.0 23.0
- धनबाद 35.0 24.0
- हजारीबाग 35.0 22.0
- रामगढ़ 35.0 23.0
- कोडरमा 36.0 25.0