Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पहुंचे तीन मालवाहक विमान, छह ऑक्सीजन टैंकर अनलोड कर भेजे गए प्लांट

Ranchi : देश के विभिन्न शहरों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए टैंकरों को लेकर तीन मालवाहक विमान सोमवार को रांची पहुंचे. तीनों विमान दोपहर और देर शाम को रांची पहुंचा. इन विमानों से 6 टैंकर अनलोड किए गए. टैंकर को उतारने के बाद इसे बोकारो समेत अन्य स्थानों पर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के लिए रवाना कर दिया गया, जहां प्लांट से ऑक्सीजन लेकर यह देश के विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों द्वारा भेजा जाएगा. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मालवाहक विमानों से केवल टैंकर लाए जा रहे हैं. देर रात में को भी मालवाहक विमान आने की सूचना दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि यहां विमान से टैंकरों को उतारने के बाद इन्हें तुरंत विभिन्न प्लांटों के लिए रवाना कर दिया जा रहा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Tanker-air1.jpg"

alt="" class="wp-image-59301"/>

टाटानगर से रवाना हुई पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे ने अब टाटानगर से भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. तीन मई को टाटानगर स्टेशन से लखनऊ के लिए 79.13 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर 10 टैंकर के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस को रवाना किया गया. इसके अलावा बोकारो स्टील सिटी और राउरकेला से दो और ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना किए गए. इन दोनों ट्रेन में 7 टैंकरों को रवाना किया गया. बोकारो स्टील सिटी से चलने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 38.95 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई, जबकि राउरकेला से चलने वाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 41.74 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर फरीदाबाद के लिए प्रस्थान किया.

दक्षिण पूर्व रेलवे अबतक 800 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन टैंकर भेज चुका है

दक्षिण पूर्व रेलवे 23 अप्रैल के बाद से अब तक 800 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन टैंकरों द्वारा विभिन्न राज्यों में भेज चुका है. तरल ऑक्सीजन मुख्यत: बोकारो से भोपाल, सागर, जबलपुर और राउरकेला से फरीदाबाद और लखनऊ भेजे गए हैं. कोरोना संक्रमण के मरीजों के काम आने वाली तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की भारी मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे बोकारो स्टील सिटी, राउरकेला और टाटानगर स्टेशनों में रेलकर्मियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए तैनात किया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही