Ranchi : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अनजन कुमार घोष और पूर्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर यादव के रांची आगमन पर आरयू कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन कुमार के नेतृत्व में सीनेट हॉल में स्वागत कार्यक्रम हुआ.
न्यूनतम वेतन पर सरकार पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए अनजन घोष ने कहा कि झारखंड में विश्वविद्यालय कर्मचारियों का सरकारी स्तर पर शोषण हो रहा है. कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है. वर्षों से लंबित कर्मचारियों के वेतन निर्धारण पर सरकार के अनुमोदन की उम्मीद लगाये कर्मचारी न्यूनतम वेतन पा रहे हैं.
इनकी रही उपस्थिति
सभा की अध्यक्षता नवीन चंचल ने की. संचालन रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन कुमार किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन अब्दुल बारी ने किया. सभा में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं स्नातकोत्तर विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- सरयू राय का आरोप, बिना चालान के शिवपुर साइडिंग से हो रही लाखों टन कोयले की अवैध ढुलाई