Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर अवस्थित शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. उन्हें याद करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष आसित मिश्रा ने उनके बलिदान को याद किया. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने नारा लगाया.
इसे भी पढ़ें :किरीबुरू : सीजीएम ने कम समय में ईटीपी प्लांट लगाने के लिए सिविल विभाग की टीम को दी बधाई
ये थे उपस्थित
मौके पर रासबिहारी साउ, मदन मन्ना, सुमित माईति, क्षितिस मुंडा, सुब्रत पाणी, धनु साउ, राजू पातर, अमित कुईला सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण आयोजित