Search

 
 
 

सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'आदिपुरुष', थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए खाली

 
Lagatar Desk: प्रभास स्टारर फिल्म `आदिपुरुष` सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे. साथ ही कई लोग ये भी कह रहे कि ये फिल्म बच्चों के लिए खास है. बच्चों को ये फिल्म जरुर देखना चाहिए. खास बात ये है कि ये फिल्म हिन्दू महाकाव्य रामायण पर बनी हैं. इसलिए पूरे देश के सिनेमाघरों में भगवान राम के भक्त हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व रखा गया है. मैनेजमेंट टीम के मुताबिक महाबली हनुमान उस खाली सीट पर बैठकर `आदिपुरुष` फिल्म को देखेंगे.   `आदिपुरुष` फिल्म को देखने के लिए स्कूली बच्चे भी थिएटर पहुंचे. इस दौरान एक टीचर हाथों में हनुमान जी की मूर्ति लेकर पहुंची थी फिल्म देखने. जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

पहले दिन फिल्म करेगी 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

वहीं व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करेगी.  निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-martyrdom-day-program-of-martyr-ganesh-hansda-started-in-koshafaliya/">बहरागोड़ा

: कोषाफलिया में शहीद गणेश हांसदा का शहादत दिवस कार्यक्रम शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही