Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा स्टेडियम में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. इसमें सभी विद्यालय के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. खेल के मैदान में खिलाड़ियों के लिए ग्लूकोज, पानी, फल,भोजन तथा चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी. शॉट पुट थ्रो गर्ल में प्रथम स्थान रेणुका हांसदा (यू .एम .एस. नागदोहा), द्वितीय स्थान कोयल बेरा (बालिका मध्य विद्यालय बहरागोड़ा), तृतीय स्थान कृष्णा मुर्मू (आदिवासी मध्य विद्यालय गामारिया), भाला फेंक गर्ल्स में प्रथम स्थान कविता सोरेन (कस्तूरबा गांधी विद्यालय बहरागोड़ा), द्वितीय स्थान गुरवारी मुर्मू (केबी हाई स्कूल गामारिया) को मिला.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता बीरेंद्र गुप्ता का निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
शिक्षिक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद
भाला फेंक बॉयज में प्रथम स्थान कृष्णा सिंह (हाई स्कूल पारुलिया), द्वितीय स्थान गुहिराम मुर्मू ( बालिका मध्य विद्यालय बहरागोड़ा), फुटबॉल गर्ल्स में प्रथम स्थान प्लस टू हाई स्कूल बहरागोड़ा, द्वितीय स्थान प्लस टू हाई स्कूल मानुषमुड़िया,तृतीय स्थान हाई स्कूल गंधानाटा, शॉट पुट थ्रो बॉयज में प्रथम स्थान हलदर माईती (प्लस टू उच्च विद्यालय बहरागोड़ा), द्वितीय स्थान श्रीनाथ राणा (हिंदी स्कूल कईमी), तृतीय स्थान माधवानंद बेरा (प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया) ने प्राप्त किया. पूरा कार्यक्रम शिक्षक तारा शंकर साहू, राजकुमार महापात्र, स्वर्ण कमल मंहानती, तपन पाल, बादल चंद्र गिरी, निपेंद्र मोहन दे, प्रदीप कामिला, चंद्रशेखर बेरा, मीनाक्षी महापात्र, नीलिमा लकड़ा, उषा बक्सला, दिलीप कुमार बेरा, मानस कुईला, नंदकुमार साहू, संजय नायेक आदि की देखरेख में सम्पन्न हुई.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : 11 नवंबर झारखंडियों के लिए स्वर्णिम दिन है : रामहरि गोप