LagatarDesk : नवंबर का आधा खत्म हो चुका है. अब केवल आधा महीना बचा है. फिर दिसंबर का महीना शुरू हो जायेगा. आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, दिसंबर में कुल 13 दिनों बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगले महीने अगर आपको बैंकों से जुड़े काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. या फिर अभी ही अपने काम का शेड्यूल तय कर लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये. (पढ़ें, हजारीबाग के कैनेरी हिल पर मिला 600 साल पुराना ऐतिहासिक मेगालिथ)
रविवार-शनिवार मिलाकर 13 दिनों बैंकों में नहीं होंगे कामकाज
आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, शनिवार, रविवार, क्रिसमस और अन्य त्यौहारों को लेकर दिसंबर में 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. इसमें चार रविवार के अलावा दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. हालांकि देशभर के बैंकों में यह छुट्टी एक साथ नहीं होगी. आरबीआई ने अलग-अलग राज्यों में त्यौहारों के हिसाब से यह लिस्ट तैयार की है. ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. हालांकि आप बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस 24 घंटे उपबल्ध रहेगी.
इसे भी पढ़ें : CM ने सवालों का जवाब देने के लिए मांगा समय, कहा पंकज मिश्रा को मैंने संरक्षण नहीं दिया, प्रेम प्रकाश को नहीं जानता
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर होती है छुट्टियां
बता दें कि बैंकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं, जिस दिन पूरे देश के बैंकों में एक साथ अवकाश होता है. इसके अलावा क्षेत्रीय छुट्टियां भी होती हैं, जिसे राज्यों के पर्व-त्योहार के आधार पर लागू किया जाता है. इन छुट्टियों में सभी राज्यों के बैंक एक साथ बंद नहीं होते हैं. राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो दिसंबर में 3, 4, 10, 11, 18, 24 और 25 को एक साथ बैंक बंद रहेंगे. रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से यह छुट्टियां पड़ेंगी. 24 दिसंबर को क्रिसमस और चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में एक साथ बैंक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन से ईडी ने साढ़े नौ घंटे की पूछताछ
दिसंबर की छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | दिन | कारण |
3 दिसंबर | शनिवार | सेंट जेवियर फीस्ट (गोवा) |
4 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश देशभर में बैंक रहेंगे बंद |
10 दिसंबर | दूसरा शनिवार | देशभर में बैंक रहेंगे बंद |
11 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (देशभर में बैंक रहेंगे बंद) |
12 दिसंबर | सोमवार | पा-तगान नेंगमिंजा संगम (मेघालय) |
18 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (देशभर में बैंक रहेंगे बंद) |
19 दिसंबर | सोमवार | गोवा लिबरेशन डे (गोवा) |
24 दिसंबर | दूसरा शनिवार | क्रिसमम (देशभर में बैंक बंद) |
25 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (देशभर में बैंक रहेंगे बंद) |
26 दिसंबर | सोमवार | क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग (मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद) |
29 दिसंबर | गुरुवार | गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिन (चंडीगढ़) |
30 दिसंबर | शुक्रवार | यू कियांग नंगवाह ( मेघालय) |
31 दिसंबर | शनिवार | नये साल की पूर्व संध्या (मिजोरम) |
इसे भी पढ़ें : रांची: सेंटर फॉर साइट हैदराबाद के डायरेक्टर लेंगे पीजी डॉक्टरों की स्पेशल क्लास