Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए कुकड़ू में लगेगा शिविर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : मुआवजा भुगतान से संबधित मामलों के निपटारे के लिए कुकड़ू अंचल कार्यालय में तीन दिवसीय शिविर लगाया जाएगा. शिविर का आयोजन नीमडीह प्रखंड स्थित आदारडीह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 से सिरूम, कुकड़ू, तिरूलडीह होते हुए मिलन चौक तक सड़क के चौड़ीकरणमजबूतीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के लिए किया जा रहा है. सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने मुआवजा भुगतान लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए कुकड़ू में शिविर लगाने की मांग की थी. इसके बाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए कुकड़ू में शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी है. कुकड़ू अंचल कार्यालय में इसको लेकर चार से छह अगस्त तक शिविर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-452-contract-laborers-of-chiriya-returned-to-work-the-contract-company-did-not-provide-bus-to-go-to-the-mines/">मनोहरपुर

: काम पर लौटे चिरिया के 452 ठेका मजदूर, ठेका कंपनी ने माइंस जाने के लिए बस नहीं कराया उपलब्ध

इन मौजा के मामलों का होगा निपटारा

कुकड़ू अंचल कार्यालय में आयोजित शिविर में कुकड़ू अंचल के चुनचुड़िया, पारगामा, कुदा, काडका, सिंदूरपुर, हाईतिरुल, सीसी, बड़ा लापांग, सिरकाडीह, कुकड़ूडाटम मौजा के मामलों का निपटारा किया जाएगा. शिविर के लिए नाजिर बृहस्पति सिंह सरदार के अलावा अमीन राम किशन केशरी, प्रवीर कुमार महतो, हेमंत कुमार व लाल सिंह पांडेया को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-scooty-riders-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">चांडिल

: अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार दो व्यक्ति की मौत

इन कागजातों को लाना होगा साथ

मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के निपटारें के लिए रैयतदारों को शपथ पत्र, इंडीमेंट्री बांड, एक से अधिक रैयत होने पर डिसक्लेमर, वंशावली, खतियान की छायाप्रति, अद्यतन लगान रसीद, बिक्री केवला (सेल डीड), नामांतरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति आदि कागजात साथ लाना होगा. उल्लेखनीय है कि रैयतदारों को मुआवजा भुगतान बीते कई वर्षों से लंबित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-tricolor-flag-increased-in-the-country-on-prime-minister-modis-call-for-tricolor-at-every-house/">जमशेदपुर

: प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा के आह्वान पर देश में बढ़ी तिरंगे झंडे की मांग

जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से शिविर लगाने की थी मांग

सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने रैयतदारों के बकाये मुआवजा के मामले में जिले के उपायुक्त को पत्र लिखा था. जिप उपाध्यक्ष ने पत्र में कहा कि जिला कार्यालय से कुकड़ू की दूरी अधिक रहने व आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण जमीन की मुआवजा राशि कुकड़ू में ही शिविर लगाकर किया जाए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अधिक से अधिक रैयतदार अपना आवश्यक कागजात के सत्यापन कराने के साथ मुवावजा राशि प्राप्त कर सकेंगे. किसानों का भुगतान बकाया रहने के कारण क्षेत्र के लोगों में घोर नाराजगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही