Chandil ( Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत मुरू में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे हुई वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरू गांव निवासी 32 वर्षीय दमन मुर्मू के रूप में हुई है. इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक शुक्रवार को अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई. वज्रपात की चपेट में आने से दमन मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी : महिला समिति गुवा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, बच्चों संग काटा केक
इसकी जानकारी मिलने के बाद नामडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में कर थाना ले गई. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सरायकेला भेजा जाएगा.