Search

 
 
 

नोवामुंडी : महिला समिति गुवा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, बच्चों संग काटा केक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर्व पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सेल संबंद्ध महिला समिति द्वारा आयोजित पूजा उत्सव में नृत्य, गीत एवं गायन का दौर देर रात तक चलता रहा. इसमें बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण मानव जीवन के संचार का रहस्य बोध कराते हैं. धर्म उपदेशक के रूप में भगवान श्री कृष्ण ने सारे संसार को सत्य एवं धर्म का मार्ग दिखाया. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-solar-water-tower-collapsed-due-to-rain-women-only-survived-drinking-water-crisis-deepened/">सोनुवा

: बारिश के कारण ढह गया सोलर जलमीनार, बाल-बाल बची महिलाएं, पेयजल संकट गहराया
[caption id="attachment_393344" align="aligncenter" width="533"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/novamundi-krishna-2.jpeg"

alt="" width="533" height="355" /> श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन करती महिलाएं[/caption] उन्होंने कर्म की प्रधानता का महत्व बताया. एक कर्म योगी मनुष्य ही सफलता की सीढ़ी की पायदान पर अग्रसर हो सफलता को हासिल कर सकते हैं. मौके पर महिला समिति के सदस्यों ने बाल गोपाल के रूप में सजे बच्चों संग केक काट कर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया. आयोजित कार्यक्रम में महिला समिति की दर्जनों सदस्यों में एकजुट होकर प्रभु श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही