Koderma : कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता कोडरमा पहुंचे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी शहजादा अनवर की उपस्थिति में कोडरमा स्थित महर्षि कर्दम ऋषि पार्क से पदयात्रा निकाली गई. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें–घाटशिला : मछली पकड़ने गए दो बच्चे नदी में डूबे, बिहिंदा घाट पर मिला शव
लक्ष्मण यादव-अशरफ अंसारी कांग्रेस में हुए शामिल
राहुल गांधी के देश जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर कोडरमा जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव एवं बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशरफ अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. राहुल गांधी जिंदाबाद, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे जैसे नारे पदयात्रा के दौरान लोग लगाते रहे.
देश ने राहुल गांधी को 2024 में देश का नेता मान लिया-सुबोधकांत सहाय
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और हम सब भाईचारगी का पैगाम लेकर देशवासियों को जोड़ते चल रहे हैं, जबकि भाजपा और इनके प्रधानमंत्री को राहुल जी का जूता और टी-शर्ट दिखता है. खुद दस लाख का सूट पहनते हैं, झूठ पर झूठ बोलते हैं और चाय बेचते-बेचते देश की सार्वजनिक कंपनियां बेच डाली. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी 2000 किलोमीटर पर यात्रा कर चुके हैं. जनसैलाब बता रहा है कि 2024 में देश ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है. भाजपा हर जगह विपक्षी सरकार को ही तोड़ने का काम करती है, चाहे पैसे से चाहे प्रलोभन से.
इसे भी पढ़ें–धनबाद : केंद्र व राज्य सरकार की लड़ाई में उलझा बेनीडीह फायरिंग में 4 लोगों की मौत का मामला
पदयात्रा में ये रहे मौजूद
भारत जोड़ो पदयात्रा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अख़्तर अंसारी, कोडरमा विधानसभा पदयात्रा प्रभारी रविशंकर यादव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, तुलसी मोदी, नारायण वर्णवाल, राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, अनवारूल हक, राजेंद्र जायसवाल, संजय सेठ, आशीष पांडेय, संजय कुमार शर्मा, राजेश यादव, सईद नसीम, विजय शर्मा, प्रीति सहाय, अर्चना देवी, दशरथ पासवान, भागीरथ पासवान, सुषमा पांडेय, मुखिया मोनी देवी, केसरी देवी, बेबी सिन्हा, सलमा खातून, शहूद खान, अनंत मेहता, प्रमोद वर्णवाल, केदार राणा, राजू सिंह ,प्रभात कुमार राम, चांद आलम, मिश्वाउद्दीन ,अरमान खान, अशरफ अली, डॉ जितेंद्र, विकास सिन्हा, प्रदीप सिंह ,सरोज मेहता, बबलू तिवारी, सरस बबलू, भोला दास, लक्ष्मण विश्वकर्मा, राजीव साव, उपेंद्र सिंह, उमेश साहू, आफताब हक, चौधरी पासवान, अनिल कुमार रणधीर कुमार सहित जिला के सभी प्रखंड प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए. वहीं धन्यवाद ज्ञापन सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने किया.