Galudih (Prakash Das) : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत उल्दा पंचायत की उप मुखिया आशा रानी महतो के नेतृत्व में पुतरु गांव की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. यह रैली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आंगनबाड़ी आकर संपन्न हुई. रैली के दौरान गांव में घर-घर जाकर तिरंगा बांटा गया. उप मुखिया आशा रानी महतो ने उपस्थित लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराए. रैली में महिला मंडल की महिलाओं ने भी भाग लिया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tiranga-abhiyan-1.jpg)
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया: केएनजे हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Subscribe
Login
0 Comments