Ranchi : भूमि संबंधी राइट ऑफ रिकॉर्ड का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन करने वाले जिलों को भारत सरकार भूमि सम्मान से सम्मानित करेगी. इसके लिए देशभर के 75 जिलों का भारत सरकार ने चयन किया है. जिसमें झारखंड के 9 जिले शामिल है. इन 9 जिलों में 99% से अधिक राइट ऑफ रिकॉर्ड जिसमें सेल डीड, खतियान एवं अन्य भूमि संबंधित दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन हो चुका है. इन जिलों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए केंद्र सरकार की टीम ने मंगलवार को झारखंड का दौरा किया. जानकारी के अनुसार डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के तहत 90 प्रतिशत से अधिक राज्यों में भूमि पंजीकरण, भू-कर संबंधी नक्शों और भूमि रिकॉर्ड का कंप्यूटरीकरण का काम पूरा हो चुका है. देश के 23 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण की प्रक्रिया चल रही है. ">https://lagatar.in/jharkhand-news/">
झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत सरकार झारखंड के 9 जिलों को भूमि सम्मान से सम्मानित करेगी
Pravin kumar

Leave a Comment