Search

 
 
 

हजारीबाग: NSO ने निकाली जागरुकता रैली, स्वच्छता का दिया संदेश

 
Hazaribagh: नया सवेरा लाएंगे पूरे, भारत को स्वच्छ बनाएंगे…, हम सबका एक ही नारा, साफ-सुथरा हो देश हमारा जैसे नारों के साथ शहर का पटेल चौक शनिवार को गुंजायमान था. दरअसल स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय हजारीबाग ने विशेष अभियान 2.0 चलाया था. इसके तहत जागरुकता रैली सह सफाई अभियान का आयोजन किया गया. जागरुकता रैली स्थानीय उप क्षेत्रीय कार्यालय हजारीबाग से प्रारंभ होकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक होते हुए पटेल चौक पहुंचा. पटेल चौक में लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और आसपास साफ-सफाई की. रैली में उपस्थित कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मी खुद अपने हाथों से सफाई करते हुए आगे बढ़ रहे थे. साथ ही नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे. यह विशेष अभियान गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किया गया था. यह 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन समाप्त होगा. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया गया कि आप भी अपने घर को साफ रखें और आसपास को साफ रखने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें. कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय हजारीबाग के प्रभारी सूरज कुमार कर रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय सांख्यिकी अधिकारी जयदेव कुमार, कनीय सांख्यिकी अधिकारी नेमीचंद कुमार, तेजलाल साव, आशीष कुमार कंधवे, जानकी नाथ मिश्र, सतीश गुप्ता, सर्वेक्षण प्रगणक पुष्प राज, रंजीत कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार. दिवाकर राज, मिथिलेश मोदी, कुंदन कुमार साव, प्रशांत कुमार, आदेशपाल जय प्रकाश पासवान और एनसीसी के इरफान सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही