Ranchi: 13 जनवरी से ओड़िशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियां जोरों पर है. इसी कड़ी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का देश के विभिन्न राज्यों के खेल प्रेमियों के अवलोकन के उद्देश्य से हॉकी इंडिया ने वर्ल्ड कप हॉकी टूर का आयोजन किया है. कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड कप ट्रॉफी मोरहाबादी मैदान और सीएम आवास लाया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम आवास में हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. वही मोरहाबादी मैदान में रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह ने ट्रॉफी का अनावरण किया.
इसे भी पढ़ें:धनबाद: तेलीपाड़ा में सड़क जर्जर व नाला क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया रोड जाम
मुख्यमंत्री ने भारत में पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं. हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा. उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.
मौके पर कई लोग रहे मौजूद
बता दें कि ट्रॉफी के अनावरण के मौके पर सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित सुमराय टेटे, पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा मौजूद रहे. मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा हमारे सामने हॉकी वर्ल्ड कप हैं ये गौरव का विषय हैं, 29 जनवरी को हमारी टीम जीतेगी और हमलेग भी उनका उत्साह बढ़ाएंगे. लोकसभा में मैंने झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की भी मांग रखी है. साथ ही खिलाड़ियों का डाटा तैयार करने की भी बात की गई है ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके.
इसे भी पढ़ें: थकने लगी प्रतीक्षा, कब गठित होगी झारखंड साहित्य अकादमी
सीपी सिंह ने कहा झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं
रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस मौके पर कहा कि झारखंड में बहुत प्रतिभा हैं. भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर ट्रॉफी टूर का आयोजन हुआ है, जो गर्व की बात है, झारखंड के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना नाम कर रहे हैं. भोला नाथ सिंह ने भी हॉकी इंडिया के प्रयास को सराहनीय बताया. अंसुता लकड़ा ने कहा बहुत गर्व की बात हैं की झारखंड में वर्ल्ड कप आया हैं. यह युवाओं को प्रेरणा देगा. सुमराय टेटे ने कहा यह ट्रॉफी पहली बार झारखंड आया हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रॉफी टूर किया जा रहा हैं. इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश : : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समारोह में मौजूद रहे