Jamshedpur (Dharmendra Kumar ): ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के नगर इकाई द्वारा बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भुईयाडीह चौक स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाए रहा है. झारखंड राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी. वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. अवसरवादी राजनीति में उनके सपने कही गुम हो गए है. उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मर्यादापूर्वक मनाए.
इसे भी पढ़ें :धनबाद : डीवीसी पंचेत परियोजना के वित्तीय अधिकार जल्द वापस लाएं- पीएन सिंह
झारखंड विकसित नहीं हुआ – जिला उपाध्यक्ष
उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड बड़ा हुआ बढ़ा नहीं,विकसित नहीं हुआ. बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा. अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल, राख व अवशेष के रूप में शेष रह जाएगा. वहीं कोषाध्यक्ष झरना महतो ने कहा कि राज्य व केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है. प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है, साम्प्रदायिक दंगो के मामले में भी शीर्ष पर है.
इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा : झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया
विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है – झरना महतो
झरना महतो ने कहा कि गरीबी भूखमरी मे तो रिकॉर्ड ही टूट गया है, विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं,सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया. जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया गया है. आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर ,सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रही. आज के कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन द्वारा किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ,जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू, नगर कोषाध्यक्ष झरना महतो, वंदना ,सोनी अमित, विवेक,विशाल सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :चांडिल : अभाविप ने सिंहभूम कॉलेज में मनाया जनजातिय गौरव दिवस