Jamshedpur: एन. चंद्रशेखरन पांच साल के लिये पुन: टाटा समूह के चेयरमैन चुने गए. 11 फरवरी 2022 को टाटा संस के बोर्ड की संपन्न हुई बैठक में चंद्रशेखरन की पिछले पांच वर्षों की कार्यकाल की समीक्षा की गई. बैठक में विशेष आमंत्रित तौर पर रतन एन. टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें: बिजनेस स्कूलों की पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग 2022 में शामिल होगा एक्सएलआरआइ
सर्वसम्मति से बोर्ड ने पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी
उन्होंने उनके कार्यकाल को पांच साल की अवधि के लिए बढ़ाने की सिफारिश की. बोर्ड के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष के प्रदर्शन की सराहना की और सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी. वहीं एन. चंद्रशेखरन ने कहा टाटा समूह का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
इसे भी पढ़ें:लगातार आठवीं बार नेता प्रतिपक्ष के बिना चलेगी झारखंड विधानसभा