Koderma : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा मंडल की बैठक कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर हुई. बैठक में जनाक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में कोडरमा ग्रामीण मंण्डल, झुमरी तिलैया नगर मंडल, एवं कोडरमा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि झारखंड सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ 11 नवंबर को भाजपा जनाक्रोश रैली निकालेगी. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी एवं कोडरमा मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा और जिला महामंत्री अनूप जोशी उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें–धनबाद: कोर्ट ने तय किया प्रिंस के भाई गोडविन पर लाला से रंगदारी मांगने का आरोप
हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 7 नवंबर से 13 नवंबर तक झारखंड राज्य के सभी प्रखंडों में जन आक्रोश रैली की जा रही है. सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इस रैली में शामिल होने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को यह बता दें कि सरकार की भ्रष्टाचारी नीति को हम चलने नहीं देंगे. जब से हेमंत सरकार आई है महिलाओं का उत्पीड़न, नक्सलियों के द्वारा भयादोहन एवं भ्रष्टाचार चरम पर है. वहीं जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जब से बनी है भ्रष्टाचार, महिलाओं का उत्पीड़न और तुष्टीकरण की नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में आएं और सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करें. जबकि कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने कहा कि आप तीन मंडल में लगभग 140 से 150 बूथ है. अगर आप 10 -10 कार्यकर्ता सभी बूथ से आएंगे तो 1500 सौ कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे. इसलिए आप सभी से आग्रह हैं कि हर बूथ अध्यक्ष 10 कार्यकर्ताओं के साथ आएं.
इसे भी पढ़ें–दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख तय, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को नतीजा, भाजपा-आप में घमासान तय
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला मंत्री बैजनाथ यादव मिथिलेश सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, कमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश सिन्हा, संजय शर्मा, रमेश यादव, पिंटू मजूमदार, वीरेंद्र यादव, भरत लाल पांडेय,नवीन चौधरी, गन्दौरी रजक, बलराम यादव, अविनाश चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, निरंजन कसेरा, अंकित गुप्ता, सुधीर सेठ, काशी पंडित, सूरज कुमार रजक ,सुनील मंडल, गिरधारी साहू, गणेश यादव, महेंद्र ठाकुर, भगवान दास साहू ,प्रकाश पांडेय,उमेश प्रसाद, देव प्रकाश यादव, पंकज कुमार, राहुल मोदी ,मुकेश सिंह ,मनोज कुमार यादव, नकुल यादव, उमेश कुमार यादव ,महेश यादव, रघु यादव, नेमचंद यादव, पिंटू कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.