Search

 
 
 

नक्सल मामले में NIA की टीम खूंटी में कर रही छापेमारी

 
Khunti : नक्सल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) खूंटी जिले में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी बुधवार सुबह से की जा रही है. छापेमारी खूंटी थाना क्षेत्र स्थित तिरला गांव स्थित एक घर में  की जा रही है. जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम संजय मुंडा नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर रही है.  पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-171-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-178-healthy-active-cases-increased-to-1228/">Corona

update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 171 नये मरीज, 178 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस बढ़कर 1228
इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/flat-opening-of-the-stock-market-sensex-fell-95-07-points-shares-of-larsen-toubro-jumped-1-05/">शेयर

बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 95.07 अंक टूटा, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.05 उछले

नक्सली कमांडर प्रद्युम्न का बेटा तरुण से एनआईए कर रही पूछताछ

बता दें कि झारखंड और बिहार के वांछित 25 लाख के इनामी नक्सली प्रद्युम्न शर्मा के बेटे तरुण शर्मा को एनआईए ने  रिमांड पर लिया है. एनआईए तरुण शर्मा को 25 जुलाई को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए हथियार तस्करी, टेरर फंडिंग सहित नक्सल से संबंधित कई महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान कर रही है. 28 साल का तरुण कुमार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित रूस्तमपुर का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक  तरुण अपने पिता के साथ मिलकर नक्सल गतिविधियां संचालित करता था. जिस कारण एनआईए ने उसे रिमांड पर लिया है. उससे टेरर फंडिंग से संबंधित मामले में पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि तरुण शर्मा से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद ही एनआईए की टीम खूंटी में छापेमारी कर रही है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/another-suspect-of-monkeypox-found-in-delhi-alert-issued-in-many-states/">दिल्ली

में मिला मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध, कई राज्यों में अलर्ट जारी https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/photo.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

टेरर फंडिंग की जानकारी ले रही एनआइए

मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग के मामले की जांच कर रही एनआइए ने इससे पहले इस परियोजना से जुड़े सीसीएल के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों व तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इसी छानबीन के क्रम में ही एनआइए को यह भी जानकारी मिली कि टेरर फंडिंग का पैसा प्रद्युम्न शर्मा व उसके सहयोगियों तक पहुंचती थी. टेरर फंडिंग से उसने खूब संपत्ति बनायी है.अब एनआइए प्रद्युम्न शर्मा की उन्ही सभी संपत्तियों की जानकारी ले रही है. पूर्व में एनआइए की टीम ने प्रद्युम्न शर्मा व उसके सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी, जिसमें लेवी-रंगदारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. इसे भी पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-171-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-178-healthy-active-cases-increased-to-1228/">Corona

update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 171 नये मरीज, 178 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस बढ़कर 1228 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही