Search

 
 
 

Corona update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 171 नये मरीज, 178 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस बढ़कर 1228

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा फिर से बढ़ने लगा है. हर दिन संक्रमित मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है. एक्टिव केस भी 1200 के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में सूबे में 171 नये मरीज मिले. वहीं इस दौरान 178 मरीज स्वस्थ भी हुए. राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1228 पर पहुंच गयी है. वहीं राजधानी रांची में कोरोना के सबसे ज्यादा 376 संक्रमित मरीज हैं. (पढ़ें, नक्सल">https://lagatar.in/nia-team-raiding-in-khunti-in-naxal-case/">नक्सल

मामले में NIA की टीम खूंटी में कर रही छापेमारी)

इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 110, चतरा में 9, देवघर में 128, धनबाद में 11, दुमका में 41, पूर्वी सिंहभूम में 286, गढ़वा में 6, गिरिडीह में 20, गोड्डा में 25, गुमला में 17, हजारीबाग में 52, जामताड़ा में 1, खूंटी में 2, कोडरमा में 21, लातेहार में 46, लोहरदगा में 4, रामगढ़ में 37, रांची में 376, सरायकेला में 29, सिमडेगा में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 6 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/flat-opening-of-the-stock-market-sensex-fell-95-07-points-shares-of-larsen-toubro-jumped-1-05/">शेयर

बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 95.07 अंक टूटा, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.05 उछले

ये जिले संक्रमण हैं मुक्त

पाकुड़,पलामू और साहेबगंज में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. ये तीनों जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/another-suspect-of-monkeypox-found-in-delhi-alert-issued-in-many-states/">दिल्ली

में मिला मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही