Ranchi: पंकज कंबोज रांची जोन के और असीम विक्रांत मिंज बोकारो जोन के आईजी बनाये गए हैं. दोनों 2005 बैच के आईपीएस हैं. दोनों को आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है. इससे पहले पंकज कंबोज रांची डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे, तो वहीं असीम विक्रांत मिंज कोल्हान डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे.
इसे भी पढ़ें- टाटा लीज क्षेत्र से बाहर है बिष्टुपुर खरकई पुल के पास स्थापित की गई सरदार पटेल की प्रतिमा
लंबे समय से खाली चल रहा था जोनल आईजी पद
रघुवर सरकार के कार्यकाल में राज्य में समाप्त किए गए जोनल आईजी के चार पदों को वर्तमान की हेमंत सरकार ने भले ही बहाल कर दिया हो, लेकिन सभी जोनल आईजी के पद खाली पड़े हुए हैं. राज्य में जोनल आईजी के चार पद रांची, पलामू, दुमका व बोकारो में हैं. बोकारो जोनल आईजी के पद पर प्रिया दुबे को आईजी बनाया गया था, और उन्हें दुमका जोनल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था. लेकिन उनके तबादले के बाद ये पद पिछले कई महीने से खाली पड़ा हुआ है. रांची और बोकारो जोन के पद पर आईजी की पदस्थापना के बाद पलामू और दुमका जोन खाली पड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- मंत्रियों के आलीशान बंगले के लिए तोड़े जा रहे आदिवासियों के घर, तस्वीरों में देखें लोगों की परेशानी