Ranchi : संपर्कविहीन बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चल रही है. इस योजना के तहत झारखंड में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2000 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य तय हुआ था, लेकिन अबतक सिर्फ 230 किलोमीटर सड़कें ही बनी है. सबसे ज्यादा सड़कें पश्चिम सिंहभूम (32 किलोमीटर), दुमका (21 किलोमीटर) और सरायकेला खरसावां (20.5 किलोमीटर) बनी है. वहीं जामताड़ा, देवघर और गोड्डा जिले में एक भी बस्तियां मुख्य सड़क से नहीं जुड़ीं. यानी एक किलोमीटर भी सड़क नहीं बनी.
इसे भी पढ़ें – BREAKING : नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान10 आईईडी बम बरामद
(2022-23 में) किस जिले में कितनी सड़कें बनी
जिला | सड़क की लंबाई |
धनबाद | 11 किलोमीटर |
दुमका | 21 किलोमीटर |
पूर्वी सिंहभूम | 20 किलोमीटर |
गढ़वा | 3.6 किलोमीटर |
गिरिडीह | 2.8 किलोमीटर |
गोड्डा | 0.0 किलोमीटर |
गुमला | 8 किलोमीटर |
हजारीबाग | 3.3 किलोमीटर |
जामताड़ा | 0.0 किलोमीटर |
कोडरमा | 7 किलोमीटर |
लातेहार | 6.1 किलोमीटर |
लोहरदगा | 13.3 किलोमीटर |
पाकुड़ | 10 किलोमीटर |
पलामू | 5.4 किलोमीटर |
रांची | 0.2 किलोमीटर |
साहिबगंज | 8.6 किलोमीटर |
सरायकेला | 20.5 किलोमीटर |
सिमडेगा | 7 किलोमीटर |
पश्चिमी सिंहभूम | 32.9 किलोमीटर |
रामगढ़ | 3.9 किलोमीटर |
खूंटी | 12.4 किलोमीटर |
2019 से 2022 तक बने 4417 किमी सड़क
वहीं इससे पहले 2019 से 2022 तक पीएमजीएसवाई से झारखंड में 2994 करोड़ रुपए से 1767 सड़कों का निर्माण हो चुका है. इसकी लंबाई करीब 4417 किलोमीटर है. इस बार सांसदों ने केंद्र को सड़कों की अनुशंसा भेजने में काफी देर कर दी, इसलिए अब जब वित्तीय वर्ष खत्म होने में 4 महीने बाकी हैं तब झारखंड के सांसदों के अनुशंसा को स्वीकृति मिल रही है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री के तहत सांसदों द्वारा चयनित सड़कों और पुल-पुलियों को स्वीकृति दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना पसंद कर रहे झारखंड पुलिस के IPS अधिकारी, पिछले 7 माह में चार गये प्रतिनियुक्ति पर
अबतक किस सांसद को कितने किलोमीटर सड़क की मंजूरी मिली
सांसद | स्वीकृत सड़क |
संजय सेठ | 216.33 किलोमीटरलंबी तीन सड़कें |
विद्युत वरण महतो | 127.8 किलोमीटर लंबी 13 सड़कें |
अर्जुन मुंडा | 262.33 किलोमीटर लंबी 26 सड़कें |
निशिकांत दुबे | 253 किलोमीटर लंबी 29 सड़कें |
सुनील सोरेन | 191 किलोमीटर लंबी 21 सड़कें |
बीडी राम | 32 सड़कें |
इसे भी पढ़ें – चाईबासा : रेंगड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी बलास्ट, कोबरा जवान घायल