Jaipur : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बूंदी जिले के गुडली गांव से आज शनिवार सुबह एक दिन के विराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू की. बता दें कि राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक लिया था. सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ गुरुवार को रणथंभौर पहुंची थीं. भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई.
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Rangpuria village in Bundi district of Rajasthan. https://t.co/QgKPxBmAVD
— Congress (@INCIndia) December 10, 2022
हम होंगे कामयाब…#BharatJodoYatra pic.twitter.com/Wnegk2VNjt
— Congress (@INCIndia) December 10, 2022
इसे भी पढ़ें : दुनिया भर में इस साल अब तक 67 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे जा चुके हैं : आईएफजे
राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से गुडली गांव पहुंचे
खबर है कि राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से गुडली गांव पहुंचे. हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आयी. भारत जोड़ो यात्रा के 93वें दिन भारत यात्रियों के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के गुडली गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करने की संभावना है. राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंद्रकांत मेघवाल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. राहुल के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में जारी है.
इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार Places of Worship Act खत्म करने के लिए विधेयक ला रही है, सुब्रमण्यन स्वामी का दावा