Bokaro : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ-साथ झारखंड अपना 22वां स्थापना दिवस भी मना रहा है. इस मौके पर साहिबगंज समाहरणालय स्थित सभागार में भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. डीसी राम निवास यादव, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तीस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही ज़िले में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया.
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : उधवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनाक्रोश रैली
Subscribe
Login
0 Comments