Ranchi: राज्य में कानून व्यवस्था की कमान संभालने में मुख्य भूमिका निभाने वाले आइपीएस अधिकारियों की कमी है. झारखंड कैडर में आईपीएस अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 157 है, जिसमें अभी 104 अधिकारी ही हैं. यानी 54 पद सीधे तौर पर खाली पड़े हैं. इन 104 अधिकारियों में 19 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं. इससे वास्तव में सूबे में 81 आईपीएस अधिकारियों की ही तैनाती है. वर्तमान में 21 अधिकारियों के पास एक या इससे अधिक विभागों का अतिरिक्त प्रभार है.
इसे भी पढ़ें –घर में चूल्हा जलाना हुआ आफत, एक साल में रसोई गैस 140.5 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1213.5 रुपये बढ़े
21 अधिकारियों पर एक या उससे अधिक विभाग का प्रभार
वर्तमान में राज्य के 21 अधिकारियों पर एक या उससे अधिक विभाग का प्रभार है. जिनमें –
नीरज सिन्हा डीजीपी डीजी, एसीबी.
अजय कुमार सिंह सीएमडी पुलिस हाउसिंग डीजी वायरलेस.
तदाशा मिश्रा विशेष सचिव गृह एडीजी, जैप.
अमोल विनुकांत होमकर आइजी अभियान आइजी एसटीएफ.
प्रभात कुमार आइजी प्रोविजन आइजी विशेष शाखा व जैप.
पंकज कंबोज आइजी रांची आइजी एसीबी.
अखिलेश झा आइजी एचआर आइजी मुख्यालय.
सुनील भाष्कर डीआइजी सीआइडी डीआइजी जैप.
अनुरंजन किस्पोट्टा एसपी साहेबगंज कमांडेंट जैप-9.
प्रियदर्शी आलोक कमांडेंट जैप तीन एसआरपी धनबाद.
मनोज मनोज स्वर्गियरी – एसपी जामताड़ा एसपी जामताड़ा कमांडेंट आइआरबी-1.
राकेश रंजन एसपी चतरा कमांडेंट आइआरबी-3.
अंजनी अंजन एसपी लातेहार कमांडेंट आइआरबी-4.
नाथू सिंह मीणा एसपी गोड्डा कमांडेंट आइआरबी-8.
अमित रेणु एसपी गिरिडीह कमांडेंट आइआरबी-9.
निधि द्विवेदी कमांडेंट जैप-8 कमांडेंट आइआरबी-10.
अंबर लकड़ा एसपी दुमका कमांडेंट एसआइआरबी-1.
अमन कुमार एसपी खूंटी कमांडेंट एसआइआरबी-2.
किशोर कौशल एसपी जेएपीटीसी पदमा एसपी एसीबी.
चंदन कुमार झा एसपी बोकारो कमांडेंट एसआइएसएफ.
संध्या रानी मेहता कमांडेंट जैप-10 एसपी एसीबी.
आइपीएस के ये पद हैं रिक्त
डीजी गृह रक्षा वाहिनी, एडीजी रेल, एडीजी आधुनिकीकरण, एडीजी विशेष शाखा, आइजी रेल, डीआइजी, एसआइबी, आइजी संगठित अपराध, आइजी सीआइडी, निदेशक झारखंड पुलिस एकेडमी, डीआइजी जंगल वारफेयर स्कूल, डीआइजी वायरलेस, डीआइजी गृह रक्षा वाहिनी, एसपी यातायात रांची, एसपी गृह रक्षा वाहिनी, एसपी एसआइबी, प्राचार्य टीटीएस. सिटी एसपी धनबाद. पलामू जोनल आईजी, दुमका जोनल आईजी.
इसे भी पढ़ें –रांची के सभी रजिस्ट्री ऑफिस में होगा शादी का निबंधन, एक कार्यालय पर निर्भरता खत्म