Search

घर में चूल्हा जलाना हुआ आफत, एक साल में रसोई गैस 140.5 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1213.5 रुपये बढ़े

Abhilasha Shahdeo LagatarDesk : देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है. पिछले एक साल में महंगाई रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है. रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं. महंगाई की तुलना में लोगों की आमदनी रत्ती बराबर भी नहीं बढ़ रही है. लोगों का घर का बजट भी बिगड़ रहा है. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घर में चूल्हा जलाना भी आफत हो गया है.

एक साल में रसोई गैस के दाम 140.5 रुपये बढ़े

पिछले एक साल में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. एक साल पहले 1 मई 2021 को रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी. जो 1 मई 2022 में 949.5 रुपये बिक रहा है. इस तरह देखें तो बीते एक साल में रसोई गैस सिलेंडर 140.5 रुपये महंगा हो गया है.

रेस्टोरेंट-ढाबा से लेकर कैटरिंग सर्विस भी हुआ महंगा

वहीं 1 मई 2021 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1595.5 रुपये थी. जो मई 2022 में बढ़कर 2355.5 रुपये हो गयी है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट-ढाबा आदि जगहों पर खाना महंगा हो गया है. अभी शादी का सीजन चल रहा है. जिसमें कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी वजह से कैटरिंग सर्विस भी महंगा हो गया है. इसे भी पढ़े : चुनावी">https://lagatar.in/election-strategist-prashant-kishor-will-form-his-own-party-signed-by-tweet-will-start-from-bihar/">चुनावी

रणनीतिकार प्रशांत किशोर बनाएंगे अपनी पार्टी! ट्वीट कर दिया संकेत, बिहार से होगी शुरूआत

एक साल में इतने बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

रसोई गैस सिलेंडर भी साल दर साल महंगा होता जा रहा है. सिलेंडर महंगा होने से लोगों को घर में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है. पिछले एक साल में पांच बार इसकी कीमत बढ़ी है. जिससे यह 140.5 रुपये महंगा हो गया है. 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये बढ़े थे. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 18 अगस्त को 25, 1 सितंबर को 25, 1 अक्टूबर को 15 और 23 मार्च को 50 रुपये बढ़े.
तारीख प्राइस कितने बढ़े दाम
1 मई 2021 809 -
1 जून 2021 809 -
1 जुलाई 2021 834.5 25.5
1 अगस्त 2021 834.5 -
18 अगस्त 2021 859.5 25
1 सितंबर 2021 884.5 25
1 अक्टूबर 2021 899.5 15
1 नवंबर 2021 899.5 -
1 दिसंबर 2021 899.5 -
1 जनवरी 2022 899.5 -
1 फरवरी 2022 899.5 -
1 मार्च 2022 899.5 -
23 मार्च 2022 949.5 50
1 अप्रैल 2022 949.5 -
1 मई 2022 949.5 -

एक साल में कितने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने एक साल में 11 बार सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. जबकि 4 बार सिलेंडर के दाम घटे. मई 2021 से मई 2022 तक सिलेंडर के दाम में 1213.5 रुपये बढ़े. हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 268 रुपये की कटौती की गयी. जिसकी वजह से बीते एक साल में यह 945.5 रुपये महंगा हुआ है.
तारीख प्राइस कितने बढ़े दाम
1 मई 2021 1595.5 (45.5)
1 जून 2021 1473.5 (122)
1 जुलाई 2021 1550 76.5
1 अगस्त 2021 1623 73
18 अगस्त 2021 1640.5 17.5
1 सितंबर 2021 1693 75
1 अक्टूबर 2021 1736.5 43.5
1 नवंबर 2021 2000.5 265
1 दिसंबर 2021 2101 103.50
1 जनवरी 2022 1998.5 102
4 फरवरी 2022 1907 (91.5)
1 मार्च 2022 2012 105
22 मार्च 2022 2003 (9)
1 अप्रैल 2022 2253 250
1 मई 2022 2355.5 102.5
इसे भी पढ़े : बढ़ती">https://lagatar.in/people-are-troubled-by-rising-inflation-the-budget-of-the-house-is-also-spoiled/">बढ़ती

महंगाई से जनता त्रस्त, घर का बजट भी बिगड़ा [wpse_comments_template]  
Follow us on WhatsApp