Chatra : जिला पुलिस का अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है. हर दिन पुलिस अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर रही है. जिला पुलिस के जवानों ने बीते दो महीने के दौरान कुल 725 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया है. जबकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 121 लोगों पर मामला दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें : जयनगर में हाथियों ने एक ईंट भट्ठा मजदूर को कुचलकर मार डाला, दूसरा घायल
आगे भी अभियान रहेगा जारी एसपी
जिला पुलिस का अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस दौरान पुलिस की टीम सदर, कुंदा, लावालौंग, वशिष्ठ नगर, प्रतापपुर, राजपुर, गिद्धौर और हंटरगंज थाना क्षेत्र में अभियान चला रही है. अभियान के दौरान जिला पुलिस के जवानों ने 727 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है. एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें : देखें यहां ऐसे बर्बाद हो रहा पानी, 10 दिन पहले RMC ने की शिकायत, इंजीनियर बोले – 2 दिन ही तो हुए हैं
ओडिशा-झारखंड पूरे देश में नशे के कारोबार का कॉरिडोर बना हुआ है
ओडिशा-झारखंड पूरे देश में नशे के कारोबार का कॉरिडोर बना हुआ है. झारखंड से होकर ही अफीम व गांजा देश के दूसरे हिस्सों, खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली-मुंबई तक पहुंच रहा है. राज्य में अब तक दर्जनभर से अधिक स्थानों से बरामद गांजा का ओडिशा कनेक्शन मिल चुका है. अफीम की खेती और इसकी तस्करी को लेकर झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हमेशा से बदनाम रहे हैं. रांची, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, चतरा, लातेहार जिले में सबसे अधिक अफीम की खेती के सबूत मिलते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : फारूक अब्दुल्ला केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सरकार की राय से अलग बोलना देशद्रोह नहीं कहा जा सकता