Dhanbad: कोरोना महामारी के कम होने के साथ ही राज्य सरकार ने स्वास्थ सेवा में सुधार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. तमाम जिलों में चल रहे सदर अस्पतालों की स्थिति जानने के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं. धनबाद के लिए स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सीमा उदयपुरी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जो बुधवार को उप सचिव सदर अस्पताल धनबाद का निरीक्षण किया. जहां पर अस्पताल को पूर्ण रूप से शुरू करने को लेकर व्यवस्था संबंधित जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- रांचीः स्वास्थ्य विभाग की नहीं सुनता निदेशालय
निरीक्षण के बाद उप सचिव ने दी जानकारी
उप सचिव सीमा उदयपुरी ने बताया कि, राज्य सरकार की पहल पर धनबाद सदर अस्पताल को पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाने के लिए तैयारी कर ली गयी है. सदर अस्पताल को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए आईसीयू समेत कई विभागों के मशीन की खरीदारी हो गई है. चिकित्सकों की बहाली और नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया चल रही है. जबकि कई विभागों के लिए जगह चिन्हित कर मीडिया को बताया कि, नीचे तल्ले में इमरजेंसी, एक्सरे रूम, सोनोग्राफी के लिए कमरों का चयन किया गया है.
![धनबाद: उप स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा- आवश्यक सेवाएं जल्द होंगी शुरू, अस्पतालों का हो रहा कायाकल्प](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2021/02/2-10.jpg?resize=600%2C400&ssl=1)
इसे भी पढ़ें- बोकारो में शिविर लगाकर कर्मियों का किया गया हेल्थ चेकअप
आवश्यक सेवाओं को शुरू करने की प्रक्रिया
कई अति आवश्यक सुविधाएं शुरू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है. वहीं मरीजों के लिए ऑपरेशन थिएटर के लिए भी कमरे चिन्हित कर लिए गये हैं. स्वास्थ्य उप सचिव सीमा उदयपुरी ने बताया कि, सदर अस्पताल को पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिज्ञाबद्ध है. और इसे जल्द ही शुरू भी कर लिया जाएगा. अस्पताल में फिलहाल सामान्य ओपीडी के साथ नेत्र रोग विभाग और मनोचिकित्सा विभाग चल रहा है.
![धनबाद: उप स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा- आवश्यक सेवाएं जल्द होंगी शुरू, अस्पतालों का हो रहा कायाकल्प](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2021/02/4-9.jpg?resize=600%2C400&ssl=1)
इसे भी पढ़ें- कोडरमा : सदर अस्पताल में कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज की वैक्सीनेशन शुरू
सदर अस्पताल को किया जा रहा विकसित
धनबाद में सदर अस्पताल को विकसित किया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य में लगातार कोशिश कर रहा है. सिविल सर्जन ने कहा कि यहां पर ओपीडी के साथ इंडोर सेवाएं नियमित चलेंगी. इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की बहाली जल्द जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी. अस्पताल में प्रसव की सुविधा के साथ ही, मानसिक रोगियों का भी इलाज किया जाएगा. पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेवा शुरू करने के लिए भी तैयारी चल रही है.
![धनबाद: उप स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा- आवश्यक सेवाएं जल्द होंगी शुरू, अस्पतालों का हो रहा कायाकल्प](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2021/02/5-6.jpg?resize=600%2C400&ssl=1)
इसे भी पढ़ें- देवघर: जल संसाधन सचिव ने उपायुक्त के साथ बैठक कर दिये निर्देश