Ravi Aditya Ranchi: झारखंड में 12 लाख 59 हजार 772 बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल नहीं मिला है. इसमें रांची जिला के 2.30 लाख बिजली उपभोक्ता भी शामिल है. बिजली बिल नहीं मिलने की वजह से बोर्ड को बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है. बिजली बिली नहीं मिलने की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है, कहां जाएं. कई माह का एक बार बिल आयेगा, तो वह एक साथ बड़ी राशि कहां से कैसे दे पाएंगे. जानकारी के मुताबिक, बिजली बोर्ड के कुल 15 सर्किल में उपभोक्ताओं की संख्या 50 लाख 26 हजार 768 है. 30 जनवरी 2025 की शाम 5.00 बजे तक इसमें से 37 लाख 66 हजार 996 उपभेक्ताओं की बिलिंग की गई है. रांची में 2 लाख 30 हजार 631 उपभेक्ताओं को अब तक बिजली बिल नहीं मिला है. रांची में कुल 4 लाख 99 हजार 412 उपभोक्ता हैं. इसमें से दो लाख 68 हजार 781 उपभोक्ताओं को ही बिजली बिल मिल पाया है. मतलब सिर्फ आधे उपभोक्ताओं को ही बिजली बिल मिल पाया है. इसे भी पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/question-on-working-style-police-accused-of-murder-lawyers-father-roaming-freely-lawyer-forced-to-leave-home/">पुलिस
की कार्यशैली पर सवाल! खुलेआम घूम रहे वकील के पिता के हत्या के आरोपी, वकील घर छोड़ने को मजबूर
इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/presidents-address-in-budget-session-side-india-is-moving-towards-becoming-the-third-largest-economy-of-the-world/">बजट
सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण : कहा, भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है… [wpse_comments_template]
की कार्यशैली पर सवाल! खुलेआम घूम रहे वकील के पिता के हत्या के आरोपी, वकील घर छोड़ने को मजबूर
कोयलांचल में भी स्थिति खराब
धनबाद और चास सर्किल में भी बिलिंग की स्थिति खराब है. धनबाद में दो लाख 81 हजार 865 उपभोक्ता हैं, जिसमें 1 लाख 23 हजार 428 उपभोक्ताओं को ही बिजली बिल दिया गया है. 1 लाख 58 हजार 437 उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल पाया है. चास सर्किल में कुल 3 लाख 4 हजार 289 उपभोक्ता हैं. इनमें से 92 हजार 582 उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिला है. बिजली उपभोक्ता परेशान हैं, बिल नहीं आ रहा. वह बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है.संथाल में भी कम बिलिंग
संथाल परगना के साहेबगंज और देवघर सर्किल में भी कम बिलिंग हुई है. देवघर में देवघर में चार लाख 56 हजार 860 उपभोक्ता हैं. 1 लाख 13 हजार 705 उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिला है. साहेबगंज में 3 लाख 22 हजार 400 उपभोक्ताओं में से 76 हजार 307 उपभोक्ताओं की बिलिंग नहीं हुई है.जानें पूरा आंकड़ा
| सर्किल | कुल उपभोक्ता | बिल जारी | बिल नहीं मिला |
| जमशेदपुर | 3,62,980 | 3,15,713 | 47,267 |
| डालटनगंज | 4,32,251 | 3,67,800 | 64,451 |
| चाईबासा | 3,22,183 | 2,65,417 | 56,766 |
| गढ़वा | 2,37,063 | 1,95,070 | 41,993 |
| हजारीबाग | 4,39,303 | 3,53,237 | 86,066 |
| गुमला | 4,17,641 | 3,32,838 | 84,803 |
| दुमका | 3,41,307 | 2,69,608 | 71,699 |
| गिरिडीह | 3,58,910 | 2,82,762 | 76,148 |
| रामगढ़ | 1,36,066 | 1,05,792 | 30,274 |
| साहेबगंज | 3,22,400 | 2,46,093 | 76,307 |
| देवघर | 4,56,860 | 3,43,155 | 1,13,705 |
| कोडरमा | 1,14,238 | 85,595 | 28,643 |
| चास | 3,04,289 | 2,11,707 | 92,582 |
| रांची | 4,99,412 | 2,68,781 | 2,30,631 |
| धनबाद | 2,81,865 | 1,23,428 | 1,58,437 |
सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण : कहा, भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है… [wpse_comments_template]
Leave a Comment