Search

सोनारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख ठगे

Jamshedpur : सोनारी थाना में आशीर्वाद अपार्टमेंट निवासी दयाल शरण शर्मा के बयान पर भागवत बस्ती अम्मा मोहल्ला सोनारी निवासी राकेश कुमार और विद्यासागर कदमा निवासी पिंटू प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना 2 अक्टूबर 2020 की है. मिली जानकारी के अनुसार दयाल शर्मा के साथ रांची में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्तों के द्वारा चार लाख रुपए की ठगी की गई. राकेश कुमार और पिंटू प्रसाद  कोलकाता में सरकारी नौकरी में हैं. उन्होंने दयाल शरण शर्मा को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टेल्को: गाड़ी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ठग लिए

इधर, टेल्को थाना में भी खड़ंगाझाड़ निवासी आनंद कुमार सिंह के बयान पर तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया है. यह घटना 28 अगस्त की है. घटनास्थल बैंक ऑफ बड़ौदा है. आरोपियों में दो मोबाइल संख्या धारक के तौर पर जिक्र है जबकि तीसरे आरोपी का नाम ज्ञान प्रकाश है. दी गई जानकारी के अनुसार आनंद कुमार सिंह को गाड़ी दिलाने के नाम पर अभियुक्तों ने डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है. अभियुक्तों के द्वारा अपने आप को गाड़ी रिकवरी एजेंट बताया गया था. अभियुक्तों के द्वारा चार लाख की गाड़ी दिखाई गई, जबकि तीन लाख रुपए में सौदा हुआ था. अभियुक्तों के कहने पर उनके द्वारा दिए गए खाते में डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा करा दी गई. बाद में जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. दोनों मामलों की जांच शुरू हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//