Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लेखा-जोखा : कांग्रेस के जुलाई में दिये गये 19 बड़े बयान, पढ़िये- राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव ने क्या-क्या कहा

Satya Sharan Mishra Ranchi : जुलाई महीने में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर रही. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी द्वारा बुलाये जाने के खिलाफ राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. हालांकि प्रदेश कांग्रेस को जुलाई में कुछ झटके भी लगे. पहले तो राष्ट्रपति चुनाव में कुछ कांग्रेस विधायकों ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल दिया. उसके बाद पार्टी के तीन विधायक बंगाल में कैश के साथ पकड़े गये. उन पर भाजपा के साथ मिलकर सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा. जुलाई महीने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के दिये गये 19 बड़े बयान पढ़िये.

राजेश ठाकुर के जुलाई महीने में दिये गये बयान

31 जुलाई- कोलकाता कैश कांड झारखंड सरकार को अस्थिर करने की साजिश है. आने वाले समय में चीजें और स्पष्ट होंगी. महाराष्ट्र में पिछले दिनों ठाकरे सरकार के पतन के साथ जो राजनीतिक उठापटक खत्म हुई है, कुछ वैसी ही तस्वीर झारखंड में भी बनाने की कोशिश की जा रही है. 27 जुलाई- कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईडी का डर दिखाने वाली गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्र की गौरव हैं, जिन्होंने पूर्ण बहुमत होते हुए भी देश का प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और ऐसे व्यक्तित्व पर मोदी और उनके सिपहसलारों द्वारा जान बूझकर घोटाले की कीचड़ उछाला जा रहा है. 26 जुलाई- आज पूरा देश मोदी सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध, तानाशाही और गुंडागर्दी देख रहा है. यह सत्य की जंग है. सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता है. ईडी के पीछे छिपकर मोदी सरकार कांग्रेस पर कायराना वार कर रही है. वे कभी कामयाब नहीं होंगे. 22 जुलाई- कुछ कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश को दरकिनार कर राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया है. पार्टी इसकी आंतरिक जांच कराएगी कि हमारे किन विधायकों ने पार्टी के फैसले का पालन नहीं किया है. 21 जुलाई- भाजपा की तानाशाह सरकार ने ईडी का इस्तेमाल हमेशा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया है. भाजपा के इशारे पर पहले ईडी ने राहुल गांधी को, फिर सोनिया गांधी को तलब किया है. भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. 16 जुलाई- हमारी लड़ाई ऐसी शक्ति के साथ है, जिन्हें लोकतंत्र एवं लोकशाही पर विश्वास नहीं है. वे लगातार राजनीतिक लाभ के लिए नफरत की राजनीति कर रहे हैं. केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेतृत्व की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस ऐसी शक्तियों से लोकतांत्रिक तरीके से डटकर संघर्ष करेगी. 2 जुलाई- देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं. उनका स्वागत है, लेकिन जिस तरह से कार्यक्रम का राजनीतिकरण किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है. जिस तरह से बनारस जाकर प्रधानमंत्री ने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है, उसी तरह से यहां भी आकर कहेंगे कि मुझे भोलेनाथ ने बुलाया है.

आलमगीर आलम ने जुलाई में क्या-क्या कहा

31 जुलाई- कोलकाता में तीन कांग्रेस विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने के मामले को लेकर पार्टी गंभीर है. पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी जाएगी. 28 जुलाई- सरकार विधानसभा के सत्र में विपक्ष के द्वारा उठाये जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. बशर्ते विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलने दे. 25 जुलाई- कांग्रेस शासन के दौरान विद्युत के क्षेत्र में काफी सुधार किया गया है. 2005 में देश भर में राजीव गांधी विद्युतीकरण अभियान चलाया गया था. इसके तहत लोगों को कनेक्शन दिया गया था. बिजली के क्षेत्र में सरकार को जवाबदेही के तहत काम करते रहना चाहिए. 19 जुलाई- बोकारो के 19 गांवों का मामला संज्ञान में है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा. बोकारो स्टील प्रबंधन से इसे लेकर बात चल रही है. 18 जुलाई- राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर विपक्ष की ओर से गलतबयानी की जा रही है. कांग्रेस के सभी 17 विधायकों ने पार्टी के फैसले के मुताबिक विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को वोट दिया है. 17 जुलाई- कांग्रेस के घोषणापत्र में जो वादे जनता से किये गये थे, उन्हें पूरा करने में थोड़ी सफलता मिली है. पीडीएस, वृद्धा पेंशन और मनरेगा में काम हुआ है. कांग्रेस बोलने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करती है.

16 जुलाई- हम चाहते हैं कि स्वस्थ परंपरा के तहत राष्ट्रपति का चुनाव हो, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. मुख्यमंत्री से भी हमारे कैंडिडेट को समर्थन देने की अपील की गई है. फैसला उन्हें लेना है.

रामेश्वर उरांव के जुलाई में दिये गये बयान

27 जुलाई- सोनिया गांधी बेदाग हैं. उन्हें बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कभी सफल नहीं होगा. आज ईडी और सीबीआई का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है. यह प्रजातंत्र के लिए घातक है. 22 जुलाई- बारिश की बेरुखी के कारण राज्य में खरीफ की खेती पर असर पड़ रहा है. सरकार मामले को लेकर गंभीर है. जल्द ही समीक्षा के बाद किसानों के हित में कोई फैसला लिया जाएगा. 21 जुलाई- लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस को सड़क पर उतरना पड़ा है. सत्य कभी पराजित नहीं होता. इस लड़ाई में हमारी जीत होगी और केंद्र सरकार के मंसूबे विफल होंगे. 7 जुलाई- लोहरदगा में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. 100 बेड के मल्टीस्टोरी अस्पताल के लिए भी बजट पास हो गया है. 6 जुलाई- होमगार्ड बहाली में हर हाल में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही