Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टीएसएलपी डंपिंग यार्ड डबल मर्डर केस में विभाग के अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

  • डंपिंग यार्ड से चलता है स्क्रैप का अवैध कारोबार
Adityapur (Sanjeev Mehta)गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (टीएसएलपी) के डंपिंग यार्ड में मंगलवार को लोडर वाहन चालक अभय सिंह समेत स्थानीय व्यक्ति गोविंद कालिंदी की हत्या मामले को लेकर दोनों के परिजनों ने आदित्यपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. भले ही मामला अज्ञात पर दर्ज कर दिया है, परंतु जिला पुलिस गंभीरता से मामले की जांच करें तो पूरे घटना में कंपनी के एक विभागीय अधिकारी की संदिग्ध भूमिका का उजागर हो सकता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-students-who-hoisted-the-flag-in-plus-two-were-honoured/">बहरागोड़ा

: प्लस टू में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-TSLP-Yard-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि टाटा स्टील के एक बड़े अधिकारी जिसने तकरीबन 1 साल पहले कंपनी में योगदान दिया है. उसके आते ही डंपिंग यार्ड में स्क्रैप का कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो गया है. सूत्रों की माने तो डंपिंग यार्ड में स्क्रैप चोरी करने वाले चोर प्रतिदिन 4 से 5 हजार चोरी कर कमाते हैं. जिसकी सेटिंग इस विभाग के अधिकारी के साथ भी है. डंपिंग यार्ड में स्क्रैप कारोबार को दिन-रात बढ़ावा देने वाले इस विभागीय अधिकारी को कुछ दिन पूर्व ही फोन पर स्क्रैप माफिया ने धमकी दी थी. इसे लेकर गम्हरिया थाने में विभाग के अधिकारी ने शिकायत भी दर्ज कराया था. वही इस डंपिंग यार्ड से चुराए गए स्क्रैप को गम्हरिया स्टेशन रोड के पास बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप टाल में खपाया जाता है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-speeding-scorpio-crushed-two-girl-students-going-to-school-angry-people-blocked-the-road/">चतरा

: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रही दो छात्रों को कुचला, आक्रोशितों ने सड़क जाम की
इसके तार राजनीतिक दल के एक नेता से जुड़े हैं. सही दिशा में अगर पुलिसिया जांच हुई तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है. इधर टाटा स्टील गम्हरिया डंप यार्ड में लोडर चालक अभय सिंह के परिजनों ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलकर कंपनी प्रबंधन पर मुआवजा देने के लिए दबाव बनाया है. अरविंद सिंह ने कंपनी प्रबंधन पर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का दबाव भी डाला है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पूरे मामले के जांच की भी मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही