Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने ताल ठोकी, क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे

सपा प्रमुख ने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं जो भगवा खेमे से लड़ रहे हैं...कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है

by Lagatar News
19/03/2023
in उत्तर प्रदेश, देश-विदेश, लगातार न्यूज़
अखिलेश यादव ने ताल ठोकी, क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे

Kolkata : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भविष्य में विपक्षी गठबंधन होने का भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. साथ ही इस विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर श्री यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है. अखिलेश यादव पीटीआई-वीडियो को दिये गये एक साक्षात्कार में बोल रहे थे. कहा कि विपक्षी गठबंधन या मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है.

Kolkata | BJP should be defeated in States in the 2024 elections. Congress and several other parties should finalise their role: SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/Q4b4KsnW3G

— ANI (@ANI) March 19, 2023

इसे भी पढ़ें : जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्षी फ्रंट की बात बेमानी, बोलने नहीं मिलेगा, तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?

विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा

बकौल अखिलेश, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (अपनी ओर से) प्रयास कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस और भाजपा को एक ही जैसा मान रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं जो भगवा खेमे से लड़ रहे हैं.. उन्होंने कहा, कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां भगवा खेमे के खिलाफ जी जान से लड़ रही हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सफल होंगी.

इसे भी पढ़ें : कानून मंत्री रीजीजू पर बरसे संजय राउत, कहा, न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश है उनके बयान

कांग्रेस खुद इस लड़ाई में अपनी भूमिका तय करेगी

यह बताये जाने पर कि जद (यू), राजद और द्रमुक जैसे क्षेत्रीय दल विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करना चाहते हैं, तो यादव ने कहा कि उनका पहले से ही कांग्रेस से गठबंधन है. उन्होंने कहा, यह बड़ी लड़ाई का सवाल है और कांग्रेस खुद इस लड़ाई में अपनी भूमिका तय करेगी. अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी खेमे का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर यादव ने कहा कि चुनाव के बाद इसका फैसला किया जायेगा और अभी यह उचित सवाल नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना कहा, आप चेहरे की बात कर रहे हैं..

भाजपा द्वारा किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया

2014 और 2019 में (भाजपा के) चेहरे के बारे में क्या, जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे किये?’’ सपा प्रमुख ने दावा किया कि 2014 और 2019 में भाजपा द्वारा किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के रथ को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यदि भाजपा 2024 में सत्ता में आना चाहती है, तो उसे उत्तर प्रदेश में जीतना होगा. अडानी मुद्दे पर सपा प्रमुख ने देश की संपत्ति और जनता के पैसों की कथित लूट की मंजूरी देने के लिए केंद्र को आड़े हाथों लिया..

अडाणी समूह  के बारे में कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है?

उन्होंने सवाल किया, तथाकथित नंबर दो (सबसे अमीर व्यक्ति) के बारे में कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है? भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में जमा लोगों के धन को लेकर कोई जवाबदेही क्यों नहीं है, जिन्हें घाटा हो रहा है?’’ जान लें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाये थे.. अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

घाटशिला : सीलडूंगरी गांव से प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Next Post

गावां : ईंट भट्ठे के दो मजदूरों की मौत का मामला पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Related Posts

राहुल गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी

राहुल गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी

21/03/2023
पश्चिम बंगाल : बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल

पश्चिम बंगाल : बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल

21/03/2023

विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में संसद के गलियारे में किया प्रदर्शन, वी वांट जेपीसी के नारे लगाये

21/03/2023

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

21/03/2023

बजट सत्र : राहुल-अडानी पर पक्ष-विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा भी लोकसभा की तरह दो बजे तक स्थगित

21/03/2023

बजट सत्र : विपक्षी सदस्य वेल में आये, अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी की, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

21/03/2023
Load More
Next Post
गावां : ईंट भट्ठे के दो मजदूरों की मौत का मामला पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गावां : ईंट भट्ठे के दो मजदूरों की मौत का मामला पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आखर
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • ऑफबीट
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply