Hyderabad : आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर आयी है. चंद्रबाबू नायडू सरकार ने पिछली जगन मोहन सरकार द्वारा गठित वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया है. राज्य के कानून और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन मोहम्मद फारूक ने यह जानकारी दी है. इससे संबंधित आदेश में शनिवार को जारी किया गया है. खबरों के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार अब एक नया बोर्ड गठित करने जा रही है. बता दें कि सरकार ने पिछली सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी जीओ-47 को रद्द करते हुए जीओ-75 जारी किया. इसे कई कारणों से वापस लिया गया है.
आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू सरकार ने वक्फ बोर्ड को भंग किया, नया बोर्ड गठित होगा
Last Updated: Dec 01, 2024 12:00 AM (IST)