भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 6 राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस… pic.twitter.com/Bhd0KPWPsa
">https://t.co/Bhd0KPWPsa">pic.twitter.com/Bhd0KPWPsa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March">https://twitter.com/AHindinews/status/1769648770302509173?ref_src=twsrc%5Etfw">March
18, 2024

लोस चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन, झारखंड, बिहार समेत छह राज्यों के गृह सचिव को हटाया

NewDelhi : लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ा एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है. साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटा दिया है. वहीं बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटाने को कहा है. ECI ने GAD मिजोरम के सचिव और हिमाचल प्रदेश के सचिव को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं.