Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: ट्यूशन से लौट रहे छात्र के साथ मारपीट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Bokaro: ट्यूशन से लौट रहे छात्र के साथ बदमाशों ने मारपीट की है. करहरिया से ट्यूशन पढ़कर जरीडीह घर लौट रहे छात्र साहिल सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बाइक सवार तीन बदमाशों ने साहिल को रास्ते में सुनसान स्थान पर घेरकर पिस्टल की बट और लात घूंसों से मारा है. मारपीट की ये घटना रविवार शाम की है. डरा सहमा जख्मी छात्र किसी तरह अपने घर पंहुचा. और पूरा घटनाक्रम अपने परिवार को बताया. जिसके बाद पिता ने अगले दिन थाने जाकर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें- निशिकांत">https://english.lagatar.in/case-of-cancellation-of-land-of-nishikant-dubeys-wife-high-court-seeks-response-from-deoghar-dc-and-revenue-secretary/45741/">निशिकांत

दुबे की पत्नी की जमीन का निबंधन रद्द करने का मामला, हाईकोर्ट ने देवघर डीसी और राजस्व सचिव से मांगा जवाब

बालीडीह थाना में केस दर्ज, पड़ताल में जुटी पुलिस

पीड़ित छात्र ने पिता को बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने भाई सावन के संबंध में पूछा और बिना कुछ बताए मारपीट शुरू कर दी. चुकि पीड़ित छात्र मारपीट की घटना से दहशत में थे. घर के लोगों के समझाने पर सामान्य होने के बाद सोमवार को छात्र पिता मान सिंह के साथ बालीडीह थाने पंहुचा. पिता की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें- जल">https://english.lagatar.in/water-crisis-water-theft-secretary-listened-to-the-pain-of-councilors-on-many-issues-including-kanke-dams-plight/45731/">जल

संकट: पानी की चोरी, कांके डैम की बदहाली सहित कई मुद्दों पर सचिव ने सुनी पार्षदों की पीड़ा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही