Search

 
 
 

BREAKING : विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत- पाक के बीच सीजफायर, 12 को बातचीत

 
सहमति बनी कि दोनों पक्ष 1700 बजे IST से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.  NewDelhi :  भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का खबर है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है.  संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जता दी गयी है. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा,आज दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया.  उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष 1700 बजे IST से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.  इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिये गये हैं.  वे 12 मई को 12  बजे फिर से बात करेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया  भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद सीजफायर  पर सहमति जता दी है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है. यह  कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गयी थी. भारत और पाकिस्तान की सरकारें  युद्ध विराम  पर सहमत  : मार्को रुबियो  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, पिछले 48 घंटों में, वीपी वेंस और मैंने वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक शामिल हैं. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं.  हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीति कौशल की सराहना करते हैं. डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया,भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है,  भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है. वह ऐसा करना जारी रखेगा. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना. इसे भी पढ़ें : PMO">https://lagatar.in/high-level-meeting-in-pmo-terrorist-attack-in-india-will-be-considered-an-act-of-war/">PMO

में हाईलेवल मीटिंग, भारत में आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई माना जायेगा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही