Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र ने झारखंड में बाढ़ नियंत्रण पर जल संसाधन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, स्वर्णरेखा रिवर बेसिन का भी होगा सर्वे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भारत सरकार के फ्लड कंट्रोल जोन (जल संसाधन मंत्रालय) ने झारखंड में बाढ़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश विभाग को दिया है. साथ ही इसी वर्ष इस संबंध में डीपीआर समर्पित करने के लिए कहा है. भारत सरकार से आए निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण को लेकर सर्वे कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जल संसाधन विभाग (ईचा-गालूडीह काम्प्लेक्स) के मुख्य अभियंता पीएन सिंह ने बताया कि भारत सरकार फ्लड कंट्रोल जोन से झारखंड में बाढ़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश आया है. [caption id="attachment_168441" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/abhiyanta-3-300x275.jpg"

alt="" width="300" height="275" /> मुख्य अभियंता पीएन सिंह.[/caption]

बाढ़ आने के कारणों का पता लगाया जाएगा

उक्त निर्देश के आलोक में विभाग की ओर से हाई फ्लड (बाढ़) रोकने को लेकर रिवर बेसिन एरिया का सर्वे कराया जाना है. इसके लिए विभाग में सर्वे डिविजन को जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान बाढ़ आने के कारणों का पता लगाया जाएगा. उसका क्या स्थायी समाधान हो सकता है. क्या नदियों का बहाव क्षेत्र में बदलाव हुआ है, बहाव प्रभावित होने के क्या कारण हैं, नदियों में कौन-कौन से नाले आकर मिलते हैं. इसे चिन्हित किया जाएगा. मुख्य मभियंता ने बताया कि जमशेदपुर में भी स्वर्णरेखा रिवर बेसिन का सर्वे कराया जाएगा. जिसके तहत नदियों में पानी का बहाव क्षेत्र चिन्हित किया जाएगा. कौन-कौन नाले नदियों में आकर मिलते हैं. इससे जुड़े अवरोधकों से जुड़ी एक विस्तृत रिपोर्ट सर्वे डिविजन की ओर से तैयार की जाएगी. जिसे भारत सरकार को भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही