Search

चाईबासा : जंगल में पत्ता लाने गये व्यक्ति की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गयी

Chaibasa : जंगल में पत्ता लाने गये व्यक्ति की आईईडी ब्लास्ट में बुधवार को मौत हो गयी. यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया जंगल में घटी है, जहां भाकपा माओवादी के नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से 50 वर्षीय काण्डे लागुरी की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की है. जानकीरी मिलने  पर आज गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर जा रही है

पत्ता तोड़ने जंगल गया था लागुरी

लुईया निवासी काण्डे लागुरी पास के जंगल में पत्ता तोड़ने गया था. उसी दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर बम की चपेट में आ गया. जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसके दोनों पैर व पेट का भाग उड़ने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार सुबह हुई. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तैयारी के साथ लुईया जंगल रवाना हो गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//